अवैध रेत भंडारण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, SDM और तहसीलदार की सख्त कार्रवाई
जैतपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भटिया-कोल्हुआ में अवैध रूप से किए गए रेत भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया और भंडारित रेत को नियमानुसार निविष्ट (नष्ट) करने की कार्रवाई की। इस कार्रवाई का नेतृत्व SDM जैतपुर एवं तहसीलदार जैतपुर ने किया।
प्रशासन की इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि कानून से बड़ा कोई नहीं है और जब प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करता है तो रसूख, दबाव और पहुंच किसी काम नहीं आती। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत SDM और तहसीलदार लगातार विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारियों ने पुलिस सहायता प्राप्त करने का प्रयास किया, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि कई बार संपर्क करने के बावजूद पुलिस की ओर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। इसके बावजूद राजस्व अमला पीछे नहीं हटा और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
गौरतलब है कि हाल ही में प्रशासन ने एक प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ी बताई जा रही वाहन पर भी कार्रवाई कर यह स्पष्ट संकेत दिया था कि चाहे सत्ता पक्ष से जुड़ा व्यक्ति हो या कोई अन्य प्रभावशाली व्यक्ति, अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार पर लगातार हो रही कार्रवाइयों से रेत माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह प्रशासनिक सख्ती जारी रही तो अवैध उत्खनन और भंडारण पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब राजस्व विभाग लगातार मैदान में उतरकर कार्रवाई कर रहा है, तो अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अन्य जिम्मेदार विभागों का सहयोग कितना सुनिश्चित हो पाएगा। आने वाले दिनों में प्रशासन की यह मुहिम और तेज होने की संभावना जताई जा रही

Leave a Reply