Delhi CJP Protest: प्रदर्शन से पहले सीजेपी नेताओं को हिरासत में लेने की खबर, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि तीनों नेता दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। दावा किया गया है कि उन्हें विमान से उतरने से पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विरोध दर्ज कराना है।
प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर सहित संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। कई प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिए जाने की खबर है।
इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ी ताजा खबरों और अपडेट के लिए जुड़े रहें KhabarTap के साथ।

Leave a Reply