बलबहरा दोहरे हत्या कांड में अनुज शुक्ला की गूंज ठगी से लेकर खून तक, अपराध का साम्राज्य बेकाबू
💥 *कहीं बलबहरा दोहरे हत्या कांड में अनुज शुक्ला की संलिप्तता तो नहीं*
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमानत पर घर आने के बाद अनुज शुक्ला निवासी भटिया कुछ दिनों से बलबहरा तरफ देखा गया सूत्र से यह भी पता चला है कि अनुज शुक्ला दोहरे हत्या कांड में संलिप्त है और वो अपने मुंह से कहते घूम रहा देख लो हम कांड ऐसा करते हैं अभी तो बहुत लोगों के साथ ऐसे ही होगा अनुज शुक्ला एक अद्यतन अपराधी है इस पर जैतपुर पुलिस को गंभीरता लेना चहिए
प्रदेश में ठगी के नेटवर्क का सबसे बड़ा चेहरा बन चुका अनुज शुक्ला पिता रामसिरोमन शुक्ला (उम्र 24 वर्ष), निवासी भठिया थाना जैतपुर जिला शहडोल (म.प्र.), इन दिनों फिर से सुर्खियों में है।
सूत्रों के अनुसार, अनुज पर दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के संगीन आरोप हैं और वह जमानत पर बाहर आने के बाद भी अवैध हथियार के साथ खुलेआम घूम रहा है, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
⚖️ सात जिलों में फैले आपराधिक रिकॉर्ड
दर्जनों शिकायतों और पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अनुज शुक्ला के खिलाफ अनूपपुर, उमरिया, शहडोल और जबलपुर सहित कई जिलों में प्रकरण दर्ज हैं।
इन मामलों में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भारतीय दंड संहिता, साथ ही आईटी एक्ट और बॉन्डेड लेबर एक्ट जैसी गंभीर धाराएँ शामिल हैं।
प्रकरणों के अनुसार, आरोपी ने नौकरी, निवेश, कारोबार और ठेके के नाम पर गरीबों व बेरोजगारों से करोड़ों रुपये की ठगी की।
*पीड़ितों ने यह भी कहा है कि अभी तरीके से जॉच होना बाकी है सही ढंग से जॉच हो तो अभी कई ठगी व शोषण के मामले समाने आयेंगे*
💣 जमानत पर बाहर आकर फिर से सक्रिय
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी अनुज शुक्ला जमानत पर छूटने के बाद दोबारा सक्रिय हो गया है। वह न केवल लोगों को धमका रहा है बल्कि अवैध हथियार लेकर खुलेआम घूमता है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में डर और गुस्सा दोनों फैला हुआ है।
पीड़िताओं ने कहा — “जिस व्यक्ति पर करोड़ों की ठगी का आरोप हो, उस पर इतनी एफआईआर दर्ज हों, वह बाहर घूम रहा है और प्रशासन मौन है — यह जनता के विश्वास पर चोट है।”
🏠 परिवार पर भी संलिप्तता के आरोप
पीड़ितों ने अब अनुज शुक्ला के माता-पिता और बहन पर भी आरोप लगाए हैं कि उन्होंने इस पूरे ठगी जाल में उसकी मदद की। कई लोगों ने कहा कि ठगी से मिले पैसे परिवार के नाम से संपत्तियों व खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।
इस पर जनता ने प्रशासन से मांग की है कि परिवार के सभी बैंक खातों की गहन जांच की जाए और संदेहास्पद लेन-देन वाले खातों पर तुरंत होल्ड/फ्रीज़ लगाया जाए, ताकि ठगे गए पैसों की हेराफेरी रोकी जा सके।
💥 पीड़ितों की सख्त मांग — संपत्ति कुर्की और अतिक्रमण हटाओ
आक्रोशित पीड़ितों व नागरिकों ने स्पष्ट मांग की है कि अनुज शुक्ला और उसके परिवार की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क किया जाए और ठगे गए गरीबों के पैसे वापस दिलाए जाएँ।
लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि अनुज ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है, और अवैध निर्माण करवाया है। जनता चाहती है कि प्रशासन जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कार्रवाई करे और भ्रष्टाचार के इस नेटवर्क को तोड़े।
😥 *पीड़ितों की मांग कार्रवाई नहीं हुई तो कहा जायेंगे*
पीड़िताओं का कहना है — “अब और नहीं! हम गरीबों की गाढ़ी कमाई लौटाई जाए, अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाकर जेल भेजा जाए।”
⚖️ प्रशासन की परीक्षा
जनता का सवाल सीधा है — क्या प्रशासन इस बार वाकई सख्त कदम उठाएगा या फिर एक बार फिर अपराधी रसूख के दम पर आज़ाद घूमता रहेगा?
अब नज़रें जिला प्रशासन और पुलिस पर टिकी हैं कि क्या वे इस बार जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे

Leave a Reply