Updated On: 15 Nov, 2025

दिल्ली धमाके के बाद कश्मीर हिला: श्रीनगर के नौगाम में जोरदार विस्फोट, कई जवान और अधिकारीयों की मौत

दिल्ली में हुए धमाके की गूंज थम भी नहीं पाई थी कि उसी हफ्ते श्रीनगर के नौगाम इलाके से एक और भयावह हादसे की खबर सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुलिस स्टेशन परिसर में रखी विस्फोटक सामग्री अचानक सक्रिय हो गई, जिसके चलते जोरदार धमाका हुआ। तेज आवाज दूर-दूर तक सुनी गई और आसपास का इलाका धुएं से भर गया।


धमाका इतना ताकतवर था कि घटनास्थल से काफी दूरी पर भी मलबा और मानव अवशेष पाए गए। कई पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मी और फॉरेंसिक टीम के सदस्य इस धमाके की चपेट में आ गए, जो वहां जब्त किए गए विस्फोटकों की जांच कर रहे थे।


पुलिस सूत्रों का कहना है कि स्टेशन में रखी सामग्री को हाल ही में सीज़ किया गया था और फॉरेंसिक परीक्षण के दौरान ही हादसा हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और घटना को उच्च स्तरीय लापरवाही या तकनीकी त्रुटि दोनों कोणों से जांचा जा रहा है।


दिल्ली में कुछ दिन पहले हुए धमाके के बाद यह दूसरा बड़ा विस्फोट है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। केंद्र ने जांच एजेंसियों को अधिकतम सतर्कता और प्राथमिकता के साथ मामले की तह तक जाने के निर्देश जारी किए हैं।