नया आधार कार्ड होगा सुपर सिक्योर: सिर्फ फोटो और QR कोड, बाकी सारी डिटेल्स गायब!
UIDAI जल्द ही आधार कार्ड के डिज़ाइन में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नई योजना के तहत भविष्य में आपका आधार कार्ड इतना सुरक्षित होगा कि उसकी फोटोकॉपी से कोई भी आपकी निजी जानकारी हासिल नहीं कर पाएगा।
नए सिस्टम में कार्ड पर केवल धारक की फोटो और एक सिक्योर QR कोड ही प्रिंट किया जाएगा। मतलब—
❌ आधार नंबर नहीं
❌ नाम-पता नहीं
❌ जन्मतिथि नहीं
❌ कोई बायोमेट्रिक जानकारी नहीं
QR कोड स्कैन करने पर सिर्फ वेरिफिकेशन होगा, कोई संवेदनशील जानकारी नहीं मिलेगी।
UIDAI के अधिकारियों के मुताबिक यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि होटल, सिम दुकानों, कॉन्फ्रेंस आयोजकों और विभिन्न संस्थानों द्वारा ली जाने वाली आधार की फोटोकॉपी का गलत इस्तेमाल न हो सके।
नई प्रणाली लागू होने के बाद कोई भी संस्था, कंपनी या व्यक्ति आपकी आधार कॉपी से डेटा चुरा नहीं पाएगा। QR कोड से सिर्फ यह पता चलेगा कि आधार वैध है या नहीं।
जानकारी के मुताबिक, UIDAI इस नए हाई-सिक्योरिटी आधार मॉडल को दिसंबर 2025 से लागू करने की योजना बना रहा है।
यह बदलाव देश में डिजिटल पहचान को एक नई सुरक्षा परत देने वाला साबित हो सकता है।

Leave a Reply