Updated On: 20 Dec, 2025

EPFO का बड़ा तोहफा: नौकरी बदलने पर भी नहीं टूटेगी सर्विस, EDLI क्लेम होगा आसान

नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने दिसंबर 2025 में EDLI (Employees’ Deposit Linked Insurance) से जुड़े नियमों में ऐतिहासिक बदलाव कर दिया है। अब नौकरी बदलते समय आने वाले वीकेंड और सरकारी छुट्टियां सर्विस ब्रेक नहीं मानी जाएंगी, जिससे इंश्योरेंस क्लेम अटकने की समस्या खत्म हो जाएगी।

अब वीकेंड नहीं बनेगा बाधा
अब तक यदि कोई कर्मचारी शुक्रवार को नौकरी छोड़कर सोमवार को नई कंपनी जॉइन करता था, तो बीच के शनिवार-रविवार को तकनीकी तौर पर सर्विस ब्रेक मान लिया जाता था। इसी वजह से कई मामलों में परिवार को EDLI का लाभ नहीं मिल पाता था।
👉 नए नियमों के अनुसार, सिर्फ छुट्टियों के कारण पड़ा गैप अब सर्विस ब्रेक नहीं माना जाएगा।

छुट्टियों पर भी राहत, EPFO ने साफ किया है कि:
राष्ट्रीय अवकाश
गजटेड छुट्टी
राज्य सरकार की छुट्टी
रेस्ट्रिक्टेड हॉलिडे

इनमें से कोई भी छुट्टी नौकरी बदलने के दौरान आए, तो सर्विस जारी मानी जाएगी। इससे कर्मचारियों के परिवारों को अब तकनीकी कारणों से इंश्योरेंस से वंचित नहीं होना पड़ेगा।

60 दिन तक का गैप भी मान्य
इतना ही नहीं, अगर कर्मचारी अलग-अलग EPF कवर वाली कंपनियों के बीच 60 दिन तक का अंतर भी हो, तब भी उसे निरंतर सेवा की श्रेणी में रखा जाएगा। यानी मजबूरी में हुआ छोटा ब्रेक अब नुकसानदायक नहीं होगा।

50,000 रुपये की गारंटी
EPFO ने मानवीय पहल करते हुए EDLI के तहत न्यूनतम बीमा राशि 50,000 रुपये सुनिश्चित कर दी है PF बैलेंस कम होने पर भी 50,000 रुपये मिलेंगे
12 महीने की सेवा पूरी न होने पर भी लाभ मिलेगा
अंतिम PF योगदान के 6 महीने के भीतर मृत्यु होने पर परिवार क्लेम का हकदार होगा

लाखों परिवारों को सीधी राहत
यह फैसला उन लाखों परिवारों के लिए सुरक्षा कवच साबित होगा, जिनके क्लेम पहले सिर्फ तकनीकी खामियों की वजह से खारिज हो जाते थे। EPFO का यह कदम न सिर्फ नियमों को सरल बनाता है, बल्कि कर्मचारियों के अधिकारों को मजबूती भी देता है।