Updated On: 19 Feb, 2026

जैतपुर को विकास की सौगात: विधायक जयसिंह मरावी के प्रयासों से करोड़ों की सड़कों को मिली मंजूरी

सूर्य प्रकाश पाण्डेय ✍️✍️ (managing editor)
जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जयसिंह मरावी के अथक प्रयासों से बजट सत्र 2026–27 में क्षेत्र की विभिन्न महत्वपूर्ण सड़कों को बड़ी स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जैतपुर क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपये की सौगात दी गई है।
इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, व्यापार और आवागमन को गति मिलेगी तथा सीमावर्ती क्षेत्रों को विशेष लाभ पहुंचेगा।
स्वीकृत सड़कों का विवरण
1.जैतपुर से खमरिया लेटरिया अनूपपुर बॉर्डर मार्ग – 55 कि.मी., लागत 160 करोड़ रुपये
2.रैकोबा से मिरकान मार्ग – 3 कि.मी., लागत 3.10 करोड़ रुपये
3.बिरौड़ी से भरूहा पहुंच मार्ग – 4.50 कि.मी., लागत 4.50 करोड़ रुपये
4.जैतपुर से तहसील पहुंच मार्ग – 700 मीटर, लागत 1 करोड़ रुपये
5.साखी पुरनिहा टोला मार्ग – 2 कि.मी., लागत 1.80 करोड़ रुपये
6.साखी से छत्तीसगढ़ बॉर्डर पहुंच मार्ग – 2 कि.मी., लागत 1.80 करोड़ रुपये
7.देवगढ़ से तितरा पहुंच मार्ग – 3.10 कि.मी., लागत 2.79 करोड़ रुपये
8.नौगई से बहगढ़ पहुंच मार्ग – 3 कि.मी., लागत 3.10 करोड़ रुपये
9.मनटोलिया मेन रोड से मझौली पहुंच मार्ग – 3 कि.मी., लागत 3 करोड़ रुपये
10.बटुरा से बिछिया पहुंच मार्ग (व्हाया खमरौध) – 1.35 कि.मी., लागत 1.70 करोड़ रुपये
11.भठिया से जैतपुर मार्ग (बुढ़ार-जैतपुर मार्ग) – 3 कि.मी., लागत 3.50 करोड़ रुपये
क्षेत्र में खुशी की लहर
इन सड़कों की स्वीकृति से ग्रामीण अंचलों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। खासकर सीमावर्ती और दूरस्थ गांवों के लिए यह योजनाएं विकास की नई दिशा तय करेंगी।
स्थानीय जनता ने विधायक जयसिंह मरावी जी और मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह अब तक की सबसे बड़ी सड़क स्वीकृति है, जिससे जैतपुर विधानसभा क्षेत्र विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा।
“विकास ही हमारी प्राथमिकता है” — इसी संकल्प के साथ विधायक जी लगातार क्षेत्र के लिए कार्य कर रहे हैं, जिसका परिणाम आज करोड़ों की सड़क परियोजनाओं के रूप में सामने आया है।