तिरंगे के रंग में रंगा जैतपुर, भाजपा मंडल ने निकाली भव्य बाइक रैली
भटिया से जैतपुर तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, “हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा” का दिया आह्वान
जैतपुर। राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत भाजपा मंडल जैतपुर द्वारा आज भटिया से जैतपुर तक भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली में सहभागिता की। पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।
यह तिरंगा यात्रा महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश बनी। कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, दुकानों, गलियों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान और करोड़ों वीरों के त्याग एवं बलिदान का प्रतीक है। तिरंगा लगाने के साथ उसकी गरिमा और सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा निर्धारित समय पर उसे सम्मानपूर्वक उतारना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल प्रभारी कैलाश विशनानी , मंडल अध्यक्ष सचिन सेठिया, तिरंगा यात्रा प्रभारी रामनिवास साहू , सह प्रभारी एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रभात त्रिपाठी , सह प्रभारी अनुराधा केवट , जिला मंत्री गीता सिंह , पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश रजक , प्रवीर सिंह , प्रेम कुमार बर्मन , रामविशाल शर्मा , लोकमान्य हलवाई , मंडल मंत्री नरेंद्र मिश्रा , जैतपुर सरपंच दुर्गा सिंह , बरगवां सरपंच लालशाह , रामपाल सोशल मीडिया प्रभारी श्री सुरेंद्र शर्मा , मीडिया प्रभारी रोहित शर्मा सहित भाजपा मंडल जैतपुर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया और “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, हर कदम राष्ट्र के नाम” का संदेश दिया गया।

Leave a Reply